राशन लेने गए युवक पर चाकू से हमला घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

0
1

आजमगढ़

 

पवई थाना क्षेत्र के शादुल्लापुर गांव में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादुल्लापुर गांव निवासी अभिलाष (31) पुत्र श्याम नारायन ने आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार ने उसे रात करीब आठ बजे राशन देने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर कोटेदार के परिजनों और कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल युवक ने घटना के संबंध में कोटेदार के परिजनों और अन्य अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और घटना के पीछे के कारणों की पुष्टि होना बाकी है।

पवई संवाददाता डॉक्टर दालसिंगार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें