आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरीदाबाद गांव से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है, अन्य नामजद दोषियों की तलाश जारी।
दिनांक 21.10.2026 को अमित यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी ग्राम चकसेठवल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ने अपनी बहन अन्तिमा यादव को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने एवं मारपीट करने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 268/2026 धारा 85, 115(2), 108 बी एसएस के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। मृतका के ससुर रामचंद्र यादव, ननद पूजा यादव व गुंजा यादव, देवर आशीष यादव निवासीगण ग्राम फरीदाबाद, थाना निजामाबाद तथा ननदोई अमित यादव निवासी ग्राम रूदरी थाना रानी की सराय को नामजद किया गया था।
उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों की तलाश के दौरान ग्राम फरीदाबाद स्थित घर से आरोपी रामचंद्र यादव पुत्र धुक्कू यादव, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम फरीदाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अन्य नमाजद आरोपियों की तलाश की जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पत्रकार चंद्रशेखर यादव



















