जीयनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले का 7 मुकदमा

0
1

 

Oct 1, 10,2026

आजमगढ़। थाना जीयनपुर पुलिस ने गृहभेदन कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर/1 अक्टूबर की रात जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक मकान में अज्ञात चोर ने सीढ़ी की टीन शेड हटाकर घर में प्रवेश किया और बक्से व अटैची के ताले तोड़कर जेवरात, घड़ियां, रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया था।पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को उपनिरीक्षक अवधनाथ यादव मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मो. सैफ पुत्र मो. रज्जाक, निवासी समुन्द्रपुर, थाना जीयनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को बक्खोपुर से सगड़ी की ओर जाने वाले नहर मार्ग से दोपहर करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें