केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन इकाई चंदौली की एक मासिक बैठक माँ खंडवारी पीजी कॉलेज,चहनिया (जनपद चंदौली) के मेडिकल विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

0
0

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को मासिक बैठक के मुख्य अतिथि मा० रामनिवास गौतम (जन सम्पर्क अधिकारी, केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन, नई दिल्ली) विशिष्ठ अतिथि मा० उमेश कुमार (मंडल सचिव, केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन, वाराणसी मंडल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का सफल संचालन मा० रामबली सत्यार्थी (जिला अध्यक्ष, जनपद चंदौली) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे तथा संगठन की भावी योजनाओं एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया

जनपद स्तर पर मानवाधिकार जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
भ्रष्टाचार एवं अन्याय के विरुद्ध संगठन की सक्रिय भूमिका को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर संगठन की नई टीमों का गठन करने एवं सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।
युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी माह में एक विशेष मानवाधिकार संगोष्ठी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
मा० रामनिवास गौतम जी ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का विषय है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के सिद्धांतों पर निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
मा० उमेश कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार की आवाज पहुंचाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुशासन, सक्रियता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
अंत में जिला अध्यक्ष मा० रामबली सत्यार्थी जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को जनपद में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया।
बैठक का समापन संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पण और समाजसेवा के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें