चरवा नगर पंचायत बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर पुष्पवर्षा कर चायल विधायक का लोगो ने किया स्वागत

0
0

चरवा कौशाम्बी चायल तहसील के चरवा चौराहे पर पुष्प वर्षा कर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता का जोर दार स्वागत किया इस मौके पर चरवा के संभ्रांत नागरिकों वा व्यापारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए चायल विधायक संजय गुप्ता को चरवा को नगर पंचायत बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं नगर वासियो के इस जोरदार स्वागत से गदगद विधायक संजय गुप्ता ने नगर वासियो को इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि चरवा वासियो को नगर पंचायत के रूप में जो सौगात मिली है वो चरवा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि चरवा सही मायने में अब विकास की मुख्य धारा में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार से एक बड़ा पैकेज लाकर चरवा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा। चरवा के लोगो ने मुझे अपने क्षेत्र से वोट के रूप में जो आशीर्वाद दिया है उसका पाई पाई मै चुकता करने की कोशिश करूंगा। बहुत से लोग नगर पंचायत बनने के बाद टैक्स को लेकर भ्रम फैला रहे है वो पूरा सच नहीं है। इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी मिक्की पांडेय अनूप केसरवानी, मनीष केसरवानी, बिक्की तिवारी, कल्लू यादव तारा चंद यादव बुलबुल यादव,राज मनी त्रिपाठी,कामता केसरवानी, बच्चा उपाध्याय,कैलाश केसरवानी , हंसराज पांडेय,गोपाल पांडेय,दयाशंकर केसरवानी, गुलज़ारी लाल केसरवानी,रतन सोनी आदि तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
रिपोर्ट मोहन लाल गौतम ब्यूरो चीफ के मास न्यूज़ कौशाम्बी

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें