झांसी-इलाहाबाद स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को जिताने हेतु बूथ स्तर की बैठक का हुआ

0
0

भरवारी/कौशाम्बी आज शनिवार को केपीएस विद्यालय भरवारी में झांसी-इलाहाबाद स्नातक (एमएलसी) चुनाव को लेकर बूथ स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञदत्त शर्मा हमारे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं हमें अपना मतदान करके भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाना है इसके लिए हमें प्रत्याशी के चित्र के सामने एक लाइन खींच कर अपना मतदान करना है। उन्होंने कहा कि एक-एक मतदान हमारे प्रत्याशी यज्ञ दत्त शर्मा के लिए बहुत ही बहुमूल्य है।साथ ही विधायक ने सभी मंडल अध्यक्ष व सेक्टर संयोजको को एमएलसी चुनााव की वोटर सूची उपलब्ध कराई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दीपचंद दिवाकर, अशोक केसरवानी ,जय सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष मूरतगंज, राममिलन चौधरी,विवेक शुक्ला ,मनोज शुक्ला, करुणेश त्रिपाठी,
सूरज यादव ,आईटी प्रभारी मनोज साहू सहित मौजूद रहे

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें