आज़मगढ़ बसपा रैली में बोली बसपा सुप्रीमो मायावती,2007 का इतिहास दोहराएगी पार्टी

0
60

Azamgarh/मायावती ने आगे कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं, जो वो हमारे बदलौत बने हैं। यही कारण है कि इस बार हमारा साथ नहीं मिलने पर वे अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में आने वाले करहल से चुनाव लड़ने चले गए। समेंदा में आयोजित मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख भाजपा, सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया।

मायावती अपने निर्धारित समय 11 बजे से सवा तीन घंटा लेट जनसभा स्थल पर पहुंची। मायावती के मंच पर पहुंचे ही उमड़ी भी उन्हें देखने के लिए एक दूसरे पर टूट पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष व मंडल कोआर्डिनेटर द्वारा पार्टी का चुनाव चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
मायावती बोलीं- 2007 का इतिहास दोहराएगा

मायावती ने कहा कि सभी दल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं। एक्जिट पोल भी बसपा को सत्ता से दूर बता रही है। ऐसा ही 2007 में भी हुआ था। लेकन बसपा सभी एक्टिज पोल को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमने अपना चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, क्योंकि हम घोषणा करने के बजाए काम करने में विश्वास करते है। सत्ता में आते ही प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। गुंडे माफिया जेल में होंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। उमड़ी भीड़ देख कर मायावती काफी गदगद दिखीं और आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जम कर प्रहार किया।

In