महिला पुलिस कर्मियों ने गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

0
283

आजमगढ़/दीदारगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक। मिशन शक्ति के बाद दीदारगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों ने भ्रमणकर व चौपाल लगाकर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए किया जागरूक। थाना दीदारगंज की महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं तथा हेल्पलाइन के बारे में जानकारी गई।
महिलाओं किसी भी परिस्थिति में जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई जिससे उनकी मदद की जा सके।
पुलिसकर्मी गांव में जाकर महिलाओं तथा छात्राओं को कानूनी अधिकार और हक के बारे में जानकारी दी साथ ही महिलाएं वह छात्राएं खुद ही कितनी सुरक्षित रह सकते हैं।
साथ ही किसी प्रकार की कोई परेशानी आने पर पुलिस की मदद कब और कैसे ले सकते हैं।
वही पुलिसकर्मी गांव की महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम मैं थाना दीदारगंज महिला कांस्टेबल श्वेता पटेल, पूजा सिंह व सोनू सिंह थे

In