खेतासराय/जौनपुर
अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाएं जा रहे अभियान के अनुपालन में खेतासराय पुलिस टीम ने गुरुवार की भोर गोवध निवारण अधिनियम में वांछित रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक नाज़ायज़ तमंचा व कारतूस बरामद होने का का दावा किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की भोर हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान भोर के लगभग 4:10 बजे क्षेत्र के गोरारी बाजार (रानीमऊ मोड़) के पास से गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी मो0 दिलशाद पुत्र स्व0 मुस्लिम बताया। जिसके पास से एक 315 बोर का नाज़ायज़ तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
इसके खिलाफ कोतवाली शाहगंज सहित स्थानीय थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल रंजन कुमार सिंह, अनन्त यादव, महंगू यादव शामिल रहे
