जौनपुर /खुटहन :- 18 जनवरी विकास खण्ड खुटहन जौनपुर के क्षेत्र स्थित एक ग्राम सभा को प्रधान से चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ व गोलबन्द किस्म के लोगों ने रंगदारी मांगने का आरोप है। जिससे डरा-सहमा प्रधान जिलाधिकारी सहित पुलिस कप्तान को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार उक्त विकास खण्ड के ग्राम अहिरोपरशुराम प्रधान अरुण कुमार पुत्र स्व0 केदारनाथ वर्तमान में प्रधान है। उक्त प्रधान का आरोप है कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ व गोलबन्द किस्म के लोगों द्वारा भिन्न-भिन्न तरीके से अनावश्यक लोगों को परेशान किया जाता है। प्रार्थी से भी चुनावी रंजिश रखते है। इसी को लेकर रंगदारी के रूप में 70 हज़ार रुपये की मांग कर रहे है। चेतवानी भी दी है यदि पैसा नहीं दिए तो जांचकर खाता को सीज़ करा दूंगा। हम लोगों का शासन से लेकर प्रशासन तक की पकड़ है। तुम्हे फ़र्ज़ी मुकदमे में फंसा दूंगा।
जिससे डरा-सहमा उक्त ग्राम प्रधान ने डीएम एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि भयभीत की वजह से जनता का काम सुचारू रूप से नहीं कर पा रहा है। मामले का संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है।