जौनपुर/ बदलापुर:- थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लेदुका गांव में श्यामलाल यादव (45 वर्ष) की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानीय संवाददाता के अनुसार घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित पम्पिंग सेट पर शनिवार को खाना खा कर रोज़ की भांति सोने चले गए थे। सुबह गांव का ही एक छोटा बच्चा घर पर जाकर बताया तब जाकर परिजनों को जानकारी हुई। मौके पर बदलापुर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।