जौनपुर/शाहगंज :- कोतवाली के सबरहद स्तिथ शेल्टर होम से गुरुवार की शाम पुलिस सुरक्षा को धता बता कर फरार हुए सात श्रमिकों को पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने नियम का उलंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।सभी को पुनः आश्रय केन्द्र पर आइशूलेट कर दिया गया।श्रमिकों के पुलिस के हत्थे चढ़ने से प्रशासन ने राहत की सास ली।
पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि सर सैयद इंटर कालेज में बना शेल्टर होम से सात श्रमिक भाग गए थे,जो अम्बेडकर नगर में सड़क बनाने का काम करते है।बीते 30 मार्च को पकड़ा गया था।अब तक ये लोग क्वारन्टाइन पर थे।गौरतलब है कि उक्त शेल्टर होम में करीब 94 लोगों को क्वारन्टाइन किया गया है।सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।एसडीएम और सीओ लगातार खुद मॉनिटरिंग कर रहे।अधिकांश लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है,जिस में कुछ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।