नीलगायों के आतंक से किसान परेशान,परवल तथा मक्का कि फसल हो रही बर्बाद

0
20

झांसेपुर/शाहगंज

किसानों को जहां अन्नदाता कहा जाता है।और किसान की मेहनत और लगन से जो अनाज व सब्जियां पैंदा होता है। उससे लाखों लोगों का पेट भरता है। लेकिन फसल को लेकर किसान हमेशा तरह तरह की समस्याओं से परेशान रहता है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें। कि विकास खण्ड शाहगंज (सोंधी) के अंतर्गत झांसेपुर ग्राम पंचायत के सलारपुर गांव में नीलगायें किसानों के लिए सिरदर्द बनी है। और क्षेत्र के लोगों से जानकारी मिली है। कि विगत दिनों लगभग आधा दर्जन किसानों की परवल तथा मक्का कि फसल नीलगायों ने बर्बाद कर दिया है। और नीलगायों से फसल को बचाने के लिए अभी तक कोई तकनीक नही मिल पाया है।और नही कोई दवा।जो कि किसानों को नीलगायों से निजात दिला सके। और जंगली जानवर होने की वजह से इन नीलगायों को कोई मार भी नही सकता। ऐसे में आखिर किसान करे तो क्या करे। समस्या किसी एक गांव की नही बल्कि हर जगह एक समान स्थिति है और न ही वन विभाग नीलगायों के लिए कोई उपाय कर रहा है।

पत्रकार धर्मराज की रिपोर्ट

In