सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र अखंडनगर में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता पर अपनी ही पुत्री के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है घटना 28 अप्रैल की है इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने साहस दिखाते हुए इस घटना की जानकारी परिजनों और संबंधित अधिकारियों को दी। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी पिता की तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि पिता-पुत्री का रिश्ता विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है
थाना प्रभारी अखण्डनगर धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी पिता की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा


















