यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तारः एक महिला ने दर्ज कराया केस

0
1

सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर में डायल 112 के एक कॉन्स्टेबल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र से संबंधित है।बल्दीराय थाना क्षेत्र की एक महिला ने डायल 112 पीआरवी 5298 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला की तहरीर के आधार पर बल्दीराय थाने में अमुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह की टीम ने सिपाही आमिर फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सीएचसी बल्दीराय में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने मामले में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

आरोप लगाने वाली महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है।

 

के मास न्यूज़ सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें