चिलचिलाती धूप और गर्मी लोगों पर कहर ढा रही,कोल्ड ड्रिंक और नारियल पानी का बढ़ी मांग

0
194

गाजीपुर/वर्तमान मौसम जिसका तापमान लगभग 43 से 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, इसके कारण लोगो को 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान का असर सिर्फ इंसान पर ही नहीं बल्कि पशु , पक्षी,जानवर, सभी को प्रभावित कर रहा है। कुछ राहिगिरो से बात करने से पता चला की गर्मी के कारण पानी ज्यादा मात्रा में पिया जा रहा है।लेकिन बहुत पानी पीने से भी प्यास नहीं बुझ रहा है।ये मौसम बारिश है।लेकिन समय से मानसून नही आने से हैंडपंप का पानी स्तर धीरे धीरे नीचे घिसकता जा रहा है। इस समय सभी नदी नाले भी सूखे पड़े हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बाजार में दही ,नारियल का पानी, और आइसक्रीम का सेवन करते नजर आ रहे हैं। यदि अभी गर्मी इसी तरह बने रहे तो लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा।
गौतम कुमार कासिमाबाद तहसील संवाददाता के मास न्यूज़

In