सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में ब्लांक स्थापना के समय से बना हुआ एक मात्र कुएं को इस समय कूड़ा निस्तारण स्थल में परिवर्तित कर दिया गया है। जबकि इसके इसकी मरम्मत सरकारी धन से की जा चुकी है।मुख्यालय परिसर में जिम्मेदार अधिकारियों के आंख के सामने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां। पूरे परिसर के कूड़ा कर्कट को सफाई कर्मचारियों द्वारा एकत्र किया गया कूड़ा कुआँ मे डालकर पाटा जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी से फोन से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने प्रकरण से अनभिज्ञयता व्यक्त की।जबकि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन के प्रति उदासीनता रहेंगे तो आम जन से तालाब, कुएं आदि को सुरक्षित रखने को कैसे अपेक्षा कर सकेंगे।
के मास न्यूज़ सुल्तानपुर
In

















