सांप काटने से 45वर्षीय महिला की हुई मौत

0
27

सांप काटने से 45वर्षीय महिला की हुई मौत

 

कादीपुर/ सुल्तानपुर जिले के थाना दोस्तपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत वारी हमीदपुर में आज दिनक 08/09/2026 को शाम को लगभग 5 बजे के आस-पास महिला को सांप काट लिया। महिला घर में ही उप्पल (कंडी) निकालने गई थी उसी समय सांप ने उसके पांव की उंगली में काट लिया। जब वह परिजनों को बताया तो लोग आनन फानन में महिला को सीएचसी दोस्तपुर ले गये। वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंच कर शव का पंचनामा करा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया महिला का नाम पुष्पा निषाद पत्नी स्व० काली चरन उम्र लगभग 45 वर्ष थी। पति की मृत्यु 4-5 साल पहले हो चुकी थी महिला के पास 3 बच्चे है। महिला किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपना और बच्चो का पालन पोषण करती थी। आज बच्चो के ऊपर से माता पिता का साया भी उठ गया।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें