बरौंसा सुल्तानपुर
दिनांक 23/6/2026को
विकासखंड जयसिंहपुर के अंतर्गत महादेवपुर चौराहा पर पंडित शारदा प्रसाद शुक्ला की पुण्यतिथि पर लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई है। वही लक्ष्मी शंकर शुक्ला का कहना है कि पिताजी की याद में लोगों को शरबत पिलाकर आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। उसी चौराहे पर जेष्ठ मांह के आखिरी मंगलवार के उपलक्ष्य में नवल किशोर के सौजन्य से हजारों लोगों को छोला चावल खिलाकर लोगों से आशीर्वाद लिया। यह कार्यक्रम में राजकिशोर ,पंचकिशोर ,जुगुल किशोर, एवं समस्त परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ
वही अन्नपूर्णा नगर चौराहे पर रामलाल वर्मा के सौजन्य से लोगों को शरबत पिलाया गया। इस भयंकर गर्मी शर्बत पिला कर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की गई।रोड पर जितने चलने वाले लोग चाहे वह बस यात्री हो या ट्रक से या कार या बैटरी रिक्शा या मोटर साइकिल सभी को प्रेम से रुकवा कर निवेदन करके शरबत पिलाया गया । रामलाल का कहना है कि जेष्ठ मांह गर्मी में लोगों को जलपान कराना इंसान का कर्तव्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम जेठू राम वर्मा ,विवेक ,अंबेश ,प्रमोद, राजगुरु जी ,अर्पित, विनोद, अंकित, अमित ,नितेश, अभिषेक ,अभय ,अंशु पटेल, लकी ,तनिश,अंकुश ,इन सभी सेवादारों को संतोष विश्वकर्मा एलेना महाविद्यालय के अध्यापक द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इसी के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख राहुल शुक्ला के बड़े भाई प्रभाकर शुक्ला के हाथों किया गया।
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा















