मुडिला/सुल्तानपुर जनपद न्यायालय में उस समय हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और न्यायालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर रही, जबकि कई थानों की फोर्स के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वालों की सघन जांच की गई। राहुल गांधी निर्धारित समय पर अदालत पहुंचे और विधिक प्रक्रिया के तहत अपना बयान दर्ज कराया। उनके आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज रही।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला
In













