विद्या भारती (काशी प्रान्त) द्वारा आयोजित वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक महोत्सव वैदिक गणित (किशोर वर्ग) मॉडल प्रतियोगिता में बहन अंकिता ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

0
4

मुड़िला/ कादीपुर में विद्या भारती काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित प्रान्तीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के भैया बहनों ने अपने ज्ञान, प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया,सरस्वती विद्या मंदिर खड़िया सोनभद्र में इस महोत्सव का आयोजन हुआ, इस महोत्सव में वैदिक गणित प्रतियोगिता किशोर क मॉडल (बौधायन प्रमेय) में बहन अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर संस्थान और जिले का नाम गौरवान्वित किया।प्रान्त स्तरीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक महोत्सव में 12 जिलों से संकुल स्तर पर प्रथम स्थान बनाने वाले भैया-बहनों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताएं वैदिक गणित प्रांतीय संयोजक अवधेश कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुईं, जबकि संरक्षक आचार्य के रूप में मनोज ओझा एवं श्रीमती गीता शुक्ला की अहम भूमिका रही।

अन्य प्रमुख उपलब्धियाँ:

वैदिक गणित प्रश्न मंच (किशोर वर्ग) मेंसम्राट बरनवाल, अभिषेक पान्डेय एवं आशीष वर्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।वैदिक गणित प्रयोग (बाल वर्ग) में तान्या तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।वैदिक गणित तरुण वर्ग मॉडल (शंकु परिच्छेद) मेंविराट प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और छात्र जीवन में अनुशासन व सृजनात्मकता का सजीव उदाहरण बनी। प्रतिभागियों ने वैदिक गणित के विभिन्न सूत्रों, मॉडलों और उनके व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से यह दर्शाया कि यह प्राचीन गणितीय प्रणाली आज भी उतनी ही उपयोगी और प्रभावशाली है।सभी विजयी प्रतिभागियों को आज वंदना सभा में प्रधानाचार्य जी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।पूरे विद्यालय परिवार ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस मौके पर सभी भैया बहन एवं आचार्य बंधु मौजूद रहे।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twenty + two =