कादीपुर/ सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में वांछित व संदिग्ध अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना कादीपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 0413/25 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय सुलतानपुर रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
जितेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र दुर्गेश, निवासी पोखरदहां, थाना कादीपुर, जनपद कादीपुर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सुन्दर
उप निरीक्षक लवध्वज
हेड कांस्टेबल शिवमूरत सक्सेना
महिला कांस्टेबल रेखा सोनकर
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला













