भाजपा नेता व भावी जिला पंचायत पद प्रत्याशी दीपक शुक्ला ने सभी नव विवाहित जोडों को दिए ढेर सारी शुभकामनाएं

0
0

भियांव/ अम्बेडकर नगर :- 27 जनवरी 2021
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक भियांव के परिसर में शादी समारोह सम्पन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राम प्रकाश यादव जी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे अच्छी व महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह योजना जो हर तबके के लोगो तक पहुँच रही है। उन्होंने बताया कि हर ऐतिहासिक कार्य भाजपा सरकार कर रही है। जो जिसका लाभ हर जाति धर्म के लोगो तक सीधे मिल रहा है। जिसको पूरा देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। इस समारोह में 17 नव दम्पति एक दूजे के हुए। जिसमे आँचल, ज्योति, रंजना, कविता समेत 17 लोगो का विवाह पुरी रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। सभी नव दम्पति लोगों को सम्मान सहित उपहार भी दिया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व भावी जिला पंचायत पद प्रत्याशी दीपक शुक्ला ने सभी नव दम्पति को आशीर्वाद दिए। इसी क्रम में संजीव सिंह जिला महा मंत्री युवा मोर्चा, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, राजाराम मौर्या, सुनील गुप्ता,रमापति उपाध्याय मंडल महामंत्री आनंद सिंह जी की उपस्थिति मुख्य रुप से रही आप सभी नव दंपतियों को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दिए।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें