आजमगढ़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को मजबूत बनाने का एक संकल्प लिया गया है जिसमें सभी लोग मिलकर इसको सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं आज आजमगढ जिले के ब्लॉक पल्हना पे चाय पर चर्चा के माध्यम से सभी समूह की महिलाओं को समूह की योजनाओं के बारे में बताया गया जिसमें ब्लॉक प्रमुख समूह के सभी पदाधिकारी व ब्लॉक के सभी अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लिए हुए थे और समूह के माध्यम से जो महिलाएं रोजगार कर रही हैं व समूह में कार्यरत हैं उन्हें सम्मानित किया गया और यह भी प्रेरणा दी गई की समूह की किसी भी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह सीधे ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत कर सकती हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक के सभी अधिकारियों द्वारा जो भी बनेगा समूह के महिलाओं को सपोर्ट पूरा किया जाएगा क्योंकि समूह के महिलाओं द्वारा विद्युत सखी बनाकर बिजली बिल जमा करने में व बैंक सखी बनाकर ग्रामीण लोगों को सुविधा देना आजीविका सखी द्वारा कृषि में उन्नति करना और अन्य क्षेत्रों में समूह की महिलाओं ने उन्नति प्राप्त की है इसी तरह कार्य करती रहें उन्हें समूह के माध्यम से ब्लॉक के तरफ से सारी सुविधाओं का योगदान किया जाएगा ब्लॉक के सभी अधिकारियों व ब्लाक प्रमुख द्वारा महीने में एक दिन समूह के महिलाओं द्वारा उनके समस्या का निवारण करने के लिए कहा गया केवल वही महिला आएंगी जिसको समस्या हो
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ चाय पर चर्चा
In

