ब्लॉक भियांव के सकरा दक्षिण गांव में अपने नाना राजदेव सिंह के संरक्षण में शिक्षा प्राप्त कर बने चिकित्साधिकारी

0
0

सकरा दक्षिण अम्बेडकर नगर

जलालपुर विकास खण्ड के अंतर्गत धवरूवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ हरीश सिंह का लोक सेवा आयोग द्वारा चयन चिकित्सा अधिकारी पद पर हुआ है। मूल रूप से अयोध्या जिले के निवासी है। लेकिन उनकी शिक्षा दीक्षा उनके ननिहाल अम्बेडकर नगर जिले में ब्लॉक भियांव के सकरा दक्षिण गांव के राजदेव सिंह के संरक्षण में हुआ। उनके चयन से उनका गांव से लेकर ननिहाल तक लोगो के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ गयी। दोस्त, रिस्तेदार बधाई देने से नही चूक रहे हैं। डॉ हरीश सिंह अपने ननिहाल सकरा दक्षिण में राम बक्श सिंह महाविद्यालय के संस्थापक भी हैं। उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की पढ़ाई सुभाष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैदही से उत्तीर्ण की। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज लखनऊ में बी यम यस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सन 2015 में आयुष चिकित्सक के रूप में चयनित हुये थे। अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना राजदेव सिंह को मानते हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें