देव सेना द्वारा दो दिवसीय 7 व 8 नवंबर 2020 को हरियाणा के पंचकुला में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, दोहरे कानूनों को समाप्त करने और हिंदू संरक्षण के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि 1947 में भारत का धर्म के आधार पर बंटवारा हुआ मुसलमानों को पाकिस्तान और बांग्लादेश मिल गए। लेकिन हिंदुओं को अभी तक अपना हिंदू राष्ट्र नहीं मिल पाया है। जो देश मिला वह भी सेकुलर है। इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
पूर्व में नेहरू सरकार ने ऐसे कानून बना दिए जो अब हिंदुओं के लिए अभिशाप बन चुके हैं। ऐसे कानूनों को रद्द करने की जरूरत है। यह कानून निम्न लिखित है।
1 नेहरू सरकार ने हिंदुओं के खिलाफ स्कूलों में धार्मिक शिक्षा देने पर रोक लगाने के लिए कानून बना दिया। जबकि ईसाई और मुसलमानों की धार्मिक शिक्षा पर रोक नहीं लगाई। संविधान की धारा 30a को रद्द किया जाए ताकि हिंदू भी अपने स्कूलों में धार्मिक शिक्षा दे सके।
2 देश में अधिकांश बड़े बड़े मंदिर सरकार के अधीन हैं। एक भी मस्जिद और चर्च सरकार के अधीन नहीं है। उनका प्रबंधन उनके धार्मिक संगठन द्वारा होता है। मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त किया जाए और हिंदू धर्म दान एक्ट 1951 को रद्द किया जाए।
3 मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त किया जाए क्योंकि भारत में इनकी संख्या 18% से भी अधिक हो चुकी है जबकि 9 पर्सेंट से अधिक की आबादी को अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं दिया जा सकता।
4 सरकार द्वारा मुस्लिम धर्म को बढ़ावा देने के लिए मौलवियों को वेतन दिया जाता है। मौलवियों को वेतन बंद किया जाए।
5 मदरसों का अनुदान बंद किया जाए। और देश में चल रहे सभी मदरसों को बैन किया जाए।
6 लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता जैसे कानूनों को रद्द किया जाए यह भारतीय परंपरा के खिलाफ है।
7 यूपीएससी की परीक्षा में उर्दू भाषा को समाप्त किया जाए।
8 दंपति को भारतीय विवाह पद्धति के अनुसार ही जीवन निर्वाह करने का अधिकार होना चाहिए। किसी भी स्त्री व पुरुष को अन्य स्त्री व पुरुष से संबंध रखने का कानून नहीं होना चाहिए। इस कानून को रद्द किया जाए।
9 देश में गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए गौहत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।
10 जिहादी संगठनों द्वारा जारी हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को भारत में बैन किया जाए।
11 अरब देशों में एक्सपोर्ट के लिए हलाल सर्टिफिकेट जिहादी संगठनों द्वारा जारी करना बंद कराया जाए।
12 ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए मस्जिदों से स्पीकर हटाएं जाए।
13 हिंदू कोड बिल और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को समाप्त किया जाए।
इन सभी कानूनों को रद्द कर हिंदू संरक्षण के लिए कानून बनाया जाए जो निम्नलिखित है।
1 स्कूलों में वेद पुराण गीता रामायण आदि की शिक्षा अनिवार्य की जाए।
2 सभी मंदिरों को हिंदू संगठन, ट्रस्ट और संस्थानों के आधीन किया जाए, ताकि दान का पैसा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और सनातन धर्म के गरीबों के हितों के लिए खर्च किया जा सके।
3 मंदिरों के पुजारियों को वेतन दिया जाए।
4 पूर्व में जिन मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई। उन्हें पुनः मंदिर बनाया जाए।
5 गुरुकुलों को अनुदान देकर गुरुकुल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए।
6 देशभर में तेजी से बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। युवती की शादी के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जाएं।
7 देश में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के जिहाद को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएं। ऐसे अपराधियों पर एनएसए लगाया जाए।
8 गौहत्यारों के लिए फांसी की सजा का कानून बनाया जाए।
9 गौशालाओं को अनुदान देकर गौसंवर्धन को बढ़ावा दिया जाए और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
10 देशभर में 3 करोड़ 32 लाख 50 हजार गौचर की भूमि है। अधिकांश भूमि पर लोगों के अवैध कब्जे है। गौचर की भूमि को कब्जे से मुक्त कर गौचारे और गौशालाओं को दी जाए।
11 देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून कॉमन सिविल कोड लागू किया जाए।
12 जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए।बढ़ती हुई जनसंख्या देश के लिए अभिशाप सिद्ध हो रही है।
13 अरब देशों में निर्यात के लिए हलाल सर्टिफिकेट सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किया जाए।…
