मुहम्मदपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

0
1

मुहम्मदपुर (आजमगढ़): भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष राय की अध्यक्षता में मुहम्मदपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष विनोद राजभर,दीदारगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा , मोहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा,पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लालबहादुर मौर्या, जिला कार्य समिति सदस्य अवधेश चौहान, आईटी प्रभारी अबुल कैश, मण्डल महामंत्री अरविन्द यादव उर्फ पिंटू ,अंकित चौहान ,उग्रसेन चौहान,सन्तोष सेठ, सोनू विश्वकर्मा, साहब लाल मौर्या सहित सैकड़ों पदाधिकारी और ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें