सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर कोर्ट के रहने वाले दर्जनों लोग आज सुल्तानपुर डीएम कार्यालय पहुंचे, और रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर डीएम से शिकायत किए, रामनगर कोट गांव के रहने वाले राजू पुत्र धर्मराज ने बताया कि हमारे ही गांव के रहने वाले राज बहादुर, विजय बहादुर पुत्रगढ़ भागीरथी और भागीरथी पुत्र महंगू ने रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जिससे ग्रामीणों में आने जाने काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जब रास्ते की बात को लेकर ग्रामीण बात करते हैं तब मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, कोयला सन ऑफ रामजस ने बताया कि रास्ते के आवाज में पैसे की भी मांग करते हैं, हम लोग मजदूर आदमी हैं इतना पैसा हम लोग के पास नहीं है, गांव के ही जग प्रसाद यादव पुत्र रामनेवज यादव ने बताया कि गाटा संख्या 678 नंबर दीगर जंगल दर्ज है, उसके बाद भी हम लोगों को अभी तक रास्ता नहीं मिलता , हमारे पूर्वज इसी रास्ते से आते जाते लेकिन गांव के ही लोग नहीं रास्ते को बंद कर दिया है,। उधर गांव प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रास्ता खुलवाने की बात चल रही ।























