विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में शांति पूर्ण ढंग से हुआ विशाल धरना प्रदर्शन

0
0

जलालपुर/ अम्बेडकरनगर 15 जुलाई 2021

*इसरार अहमद की रिपोर्ट*

बढ़ते मंहगाई व प्रदेश में हो रहे महिलाओं के साथ उत्पीड़न किसान विरोधी नीतियों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता व जलालपुर विधानसभा से शानदार विधायक मा सुभाष राय के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अपनी पार्टी का बखान करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी ही किसानों की हितैषी है। समाजवादी पार्टी किसानों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि 102 व 108 नम्बर एम्बुलेंस मा अखिलेश यादव जी की देन है जो तड़प तड़प के लोग मर रहे थे उनको बचाने का काम किया है। लॉक डाउन में जो बच्चे पढ़ नही पा रहे हैं मा अखिलेश यादव जी द्वारा दिया गया लैपटॉप ही बच्चों के काम आया। कही अप्रिय घटना न हो इसके लिए 100 नम्बर गाड़ी उपलब्ध करवाया जिससे तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अप्रिय घटना को रोका जा सके। बिधायक सुभाष राय ने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों को बताते हुए जनता को जागरूक करते हुए आने वाले 2022 चुनाव में विकास पुरूष व पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया। विधायक सुभाष राय ने उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय जी के माध्यम से मा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा । इस विशाल धरना प्रदर्शन में कोई अनहोनी नहो इसके लिए सी ओ सहित जैतपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, महिला पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही । विशाल धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अभिषेक सिंह, जयप्रकाश यादव जिला पंचायत सदस्य, जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष आलोक सिंह यादव, अनीसुर्रहमान ,नगर अध्यक्ष अबू बसर, ब्लॉक अध्यक्ष भियांव सोनू यादव , सपा नेता फूलचंद यादव, आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

In