महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा 07 परिवारों की विदाई कराई गई 

0
16

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में 17 जुलाई 2025 को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 19 प्रकरण को सुना गया। काफी समय से विवादित चल रहे 07 प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। पाच प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई एवं 03 परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, विक्रमादित्य, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सबिता, आरक्षी शिव शंकर यादव, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।

जयप्रकाश चंद्रा

ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

one × one =