116 ई-रिक्शा को सीज और 360 ई रिक्शा का चालान किया गया

0
17

गाजीपुर- मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में अवैध ई रिक्शा संचालन के खिलाफ परिवहन व यातायात पुलिस विभाग द्वारा 1 से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज 17 अप्रैल 2025 को IG रेन्ज मोहित गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश के क्रम मे अभियान चलाकर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें 116 ई-रिक्शा को सीज और 360 ई रिक्शा का चालान किया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शहर व यातायात शेखर सेंगर, यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी तथा यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

three × one =