सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील अंतर्गत स्थित पंडित रामचरित्र पीजी कॉलेज पड़ेला के प्रबंधक व पूर्व प्रमुख कादीपुर डॉक्टर श्रवण मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसकी शुरुआत कादीपुर तहसील अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ होकर पुरानी बाजार कादीपुर पटेल चौक होते हुए सीधे पंडित राम चरित्र पीजी कॉलेज परिसर में स्थित स्थित महाकालेश्वर मंदिर के बगल भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है पूर्व प्रमुख श्रवण मिश्रा का कथन है कि इस भगवान परशुराम की शोभायात्रा में पूरे जिले के समस्त संगठन एवं सर्व समाज लोग शामिल हो जिससे इस कार्यक्रम को आप सभी सामाजिक संगठन एवं सर्व समाज के सहयोग से भाव तरीके से मनाया जाएगा अतः पूर्व प्रमुख ने लोगों से अभी अपील किया कि समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग यथा शक्ति अनुरूप आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक सहयोग करने की अपील किया।



















