निजामाबाद/आजमगढ़। कस्बा निजामाबाद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे महादेव घाट मंदिर से प्रारंभ हुई। शिव बारात महादेव घाट मंदिर से निकलकर थाना मोड़, कसाई मोहल्ला मोड़, ठाकुरद्वारा चौक, देवकी चौक, फरहाबाद तिराहा, आसनी मोड़ पुल चुंगी होते हुए पुनः फरहाबाद तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, देवकी चौराहा, ठाकुरद्वारा चौक, कसाई मोड़ और थाना मोड़ से होकर वापस महादेव घाट मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया गया। भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश चौरसिया सहित अन्य श्रद्धालु भक्तगण शोभा यात्रा में उपस्थित रहे।
*संजय कुमार तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट*
आस्था का उमड़ा जनसैलाब, निजामाबाद में धूमधाम से निकली शिव बारात
In














