“ऑपरेशन सेफ फ्यूचर” के तहत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्कूली वाहनों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान

0
11

गाजीपुर। 01 से 15 जुलाई 2026 तक स्कूली वाहनों के विरूद्ध उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सेफ फ्यूचर” के तहत अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में विशेष जांच/चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य वाहनों को सड़क पर चलने के मानक नियमों को सख्ती से लागू करके स्कूली बच्चों की सुरक्षा करना है। यह अभियान दो चरणों में शुरू किया गया है। पहला चरण (1 से 7 जुलाई) तक जागरूकता कार्यक्रम कर सम्बंधित को नोटिस जारी किए गये। तथा दूसरा चरण (8 से 15 जुलाई) परिवहन, पुलिस यातायात की संयुक्त टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाकार नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने पर थाना कोतवाली के महराजगंज, थाना नंदगंज एवं थाना जंगीपुर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर टीम द्वारा उक्त अभियान चलाया गया। जिसमें 08 स्कूली वाहन सीज व 40 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि, अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्कूल वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच किया। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक बलेन्द्र कुमार ने बताया कि, अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि, सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें