एमएलसी की शिकायत पर शिलापट्ट उखाड़ने का मुकदमा दर्ज

0
2

आजमगढ़ /अहरौला

अहरौला विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिलापट्ट उखाड़ने का अभियोग दर्ज कराया है।अहरौला पुलिस अभियोग दर्ज करने के बाद दोषी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दिया।

क्षेत्र के मक्खापुर निवासी और विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने दर्ज कराए गए मुकदमे में यह कहा कि क्षेत्र के महुआरा गांव की राजभर बस्ती में पूर्वांचल विकास निधि से सी सी रोड बनवाया गया था।जिसके उदघाटन के समय उनके नाम का शिलापट्ट लगा था।जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उखाड़ दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।जल्दी ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होगे

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें