जलालपुर /अंबेडकर नगर
कैबिनेट / जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने जैतपुर थाना क्षेत्र के दीपक त्रिपाठी के आवास पर भुजगी, भीखपुर और गारोपुर, बेबीकोल में आयोजित जन चौपालों को संबोधित कर जनसमस्याएं सुनीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जलालपुर नगर में जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र के भाजपा कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,शाश्वत मिश्र , मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद,प्रवीण गौड, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे,कृष्णा अग्रहरि,ए के पांडे,डॉ शिवपुजन वर्मा ,विकाश निषाद , अंकित अग्रहरि,मानिक चंद सोनी, शिवराम मिश्र, सोनू गौड, बब्लू त्रिपाठी, शिवम आर्य,अजीत निषाद,महेंद्रनाथ पांडे,आदित्य गोयल,सीताराम अग्रहरि,मनोज पांडे ,विकास सोनी,आशीष सोनी, विकास सोनकर, राम वृक्ष भार्गव मौजूद रहे. दौरे के अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक परिसर जलालपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक आश्वासन दिए।
पूरे दौरे के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।





















