आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के बसाई अशरफपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे से में 95 वर्षीय वृद्ध महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई पूजा करने निकली वृद्धा का पैर फिसलने से वह खुले कुएं में गिरी घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई बसही अशरफपुर निवासी भज्जी देवी 95 वर्षीय पत्नी स्वर्गीय श्री पतिराम__ सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे रोज की तरह पूजा अर्चना के लिए घर से निकली थी घर के पास स्थित पुराने कुएं के निकट अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की कुएं के पास उनकी चप्पल और सहारे वाला डंडा पड़ा मिला आशंका पर ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो वृद्धा अंदर पड़ी मिली
आनन फानन मे उन्हें बाहर निकल गया लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई और माहौल गम्भीर हो गया मृतका के नाती *दुर्गेश पुत्र रत्ती लाल* ने बताया कि पति और बच्चों के निधन के बाद नानी अकेली थी और वही नानी की देखभाल करता था वृद्धा का अधिकांश समय घर के पास इसी कुएं के आसपास छांव में बैठकर गुजरा था हादसे के बाद ग्रामीणों ने खुले कुएं की स्थिति पर चिंता जताई ग्रामीणों का कहना था की कुंए पर ना मजबूत ढक्कन है और ना घेराबंदी यहां कुआं बच्चों बुजुर्गों और पशुओं के लिए हमेशा खतरा बना रहता है ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के खुले कुएं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूजा करने गई वृद्ध महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी वर्ष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है…
पवई ब्लाक मैगना पत्रकार आरती की रिर्पोट
आजमगढ़ पवई में दर्दनाक हादसा, पूजा करने निकली 95 वर्षीय वृद्धि की कुएं में गिरकर मौत
In


















