अपर जिलाधिकारी भू/राजस्व अमरेश कुमार ने वन महोत्सव का शुभारंभ किया

0
20

गाजीपुर। जनपद के सामाजिक वानिकी वन प्रभाग कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में अपर जिलाधिकारी भू/राजस्व अमरेश कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेश राम ने पौध रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी अमरेश कुमार ने कहा कि, वन महोत्सव हमें अपनी प्रकृति और पर्यावरण के लिए संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी को पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए बढ़, चढ़कर कार्य करना चाहिए। प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने बताया कि,  वन महोत्सव 01 से 7 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इसके अंर्तगत जनपद में विभिन्न विभागो द्वारा छायादार, फलदार आदि पौधे रोपित किये जायेगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकर नाथ सिंह, डॉ0 एस0 के सिंह, डॉ0 ओमकार सिंह एवं वन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

fifteen − 8 =