भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आने के बाद भाजपा सदस्यता अभियान की गति हुई तेज

0
12

गाजीपुर। जनपद मे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान ने तेज गति पकड़ लिया है। सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करा रहे है। आज रविवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर मंडल के बूथ संख्या 228 व 234 दो बूथों पर रहकर जहां सदस्यता ग्रहण कराया और कहा, कि देश भारतीय जनता के नेतृत्व मे नित्य नई प्रगति कर रहा है। देश का सम्मान और आर्थिक विकास दर लगातार बढ़ रहा है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सैदपुर पश्चिमी मंडल के बूथ संख्या 197 जैनपुर, बूथ संख्या 21 सौना, सिंगारपुर, नेवादा, फरीदहा आदि गांवों मे सदस्यता कराया तथा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्यता कराने का आग्रह किया और कहा, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व क्षमता आज देश की गरिमा को गौरव प्रदान कर रही है। पार्टी नेता सुबाष चौहान ने आज रविवार को सैदपुर विधानसभा के मुर्तुजीपुर गांव में बुथ संख्या 157 पर सैकड़ों लोगों को मोबाइल मिस्ड कॉल करके सदस्य बनाया।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twelve − seven =