दुकान से घर जा रहे साइकल सवार युवक के साथ हुआ हादसा

0
100

 

सराय ख्वाजा (जौनपुर )-

जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरिडीहा मल्हनी मार्ग पर हुआ हादसा
मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि विशाल यादव (17 वर्ष लगभग) पुत्र मिल्कू यादव कोइरीडीहा बाजार में स्थित अपनी चाय की दुकान से रात को लगभग 10:30 बजे रोज की तरह घर के लिएo जा रहा था दोनो पिता पुत्र अपनी अपनी साइकल से जैसे ही कुहीया नहर पर पहुंचे थे की नहर के पास पहले से घात लगाए अज्ञात दबंगों द्वारा अचानक पीछे से लाठी डंडे पीटना शुरू कर दिया तभी पीछे से आ रहे मिल्कु यादव ने यह वाक्य देख शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे आस पास के लोग इक्कठा हो गए लेकिन तब तक अज्ञात व्यक्ति वहा से भागने में सफल रहे जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई , तो वही विशाल यादव बुरी तरह घायल हो चुका था जिसे देख ग्रामीणों ने आनन फानन में पास के निजी चिकित्सालय में इलाज कराया ।
इस प्रकार की हुई घटना से लोगो का कहना है कि इस प्रकार का वाक्या कई बार कई लोगो के साथ हो चुका है लेकिन सोचने की बात यह है थाने से महज लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर जब अयेसी घटाए हो रही है तो आम आदमी कितना सुरक्षित है आप सोच सकते है और सरकार की जीरो तोलरेट का दावा कितना सच है ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें