उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

0
36

गाजीपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि ने देखा। सभी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव चयनित 1334 अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चयनित अभ्यर्थियों में 43 जनपद गाजीपुर के भी हैं। जिसमे प्रदेश मुख्यालय पर 27 व जनपद मुख्यालय पर 16 युवाओ को नियुक्ति पत्र दिया गया। मा0 मुख्यमंत्री ने नव चयनित युवाओं से कहा, कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने नव चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई भी दी।                                           जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने बताया, कि बुधवार को प्रदेश में 1334 अभ्यर्थियों को 12 से अधिक विभागों में अवर अभियंता व अन्य पदों पर नियुक्ति के उपरान्त नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए है। इन चयनित अभ्यर्थियों में 43 अभ्यर्थी जनपद गाजीपुर के भी हैं। जिनमें से 04 को सिचाई एवं जल संशाधन विभाग, 04 आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, 13 ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, 13 नगर विकास विभाग, 09 लोक निर्माण विभाग मे नौकरी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव चयनित अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र व शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपने कार्य को पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ कार्य करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सभी आगन्तुको का अभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

three × 5 =