गाजीपुर। जखनियां तहसील के नए एस.डी.एम. का कार्यभार अतुल कुमार ने संभाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि अतुल कुमार 2022 बैच के पी.सी.एस.अधिकारी है, और मूल रूप से यह फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। पूर्व में फतेहपुर में सेवाएं दे चुके हैं। इनसे पूर्व में एस.डी.एम. जखनिया रवीश गुप्ता का गाजीपुर सदर स्थानांतरण के बाद यह पद खाली था। जिसकी जिम्मेदारी इनको दी गई है, गाजीपुर जनपद में इनकी यह पहली तैनाती है। इनको कुछ दिन पहले ही जखनियां में एस.डी.एम. न्यायिक बनाया गया था। अब इनको एस.डी.एम. प्रशासनिक का कार्यभार दिया गया है। उन्होंने बताया, कि मेरी पहली प्राथमिकता आइ. जी. आर.एस. पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना होगा। साथ ही शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे, इस पर विशेष ध्यान रहेगा। स्थानीय लोगों मे नए एस.डी.एम. के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला। उन्हें उम्मीद है, कि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं का समाधान तेजी से होने के साथ-साथ क्षेत्र का विकास देखने को मिलेगा।
जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर