Azamgarh/बरदह छतरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता समीक्षा बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वर्तमान विधायक रामानंद बौद्ध रामकोला कुशीनगर माननीय महेंद्र राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्षकार्यक्रम के संयोजक जसवंत सिंह उर्फ़ शिवली महाप्रधान संचालन वकील चौरसिया अध्यक्षता धर्मेंद्र राजभर जिला अध्यक्ष श्री रजनीश श्रीवास्तव प्रदेश प्रमुख महासचिव चिंतामणि राजभर प्रदेश महासचिव आदि लोग उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम का उद्देश्य सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा चर्चा में कहा गया कि प्रदेश में जंगलराज भ्रष्टाचार व महंगाई चरम सीमा पर है वर्तमान प्रदेश सरकार तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है जिस कारण से आम जनता गरीबी भूखमरी व बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं और किसान संबंधित समस्याओं पर व 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई।
Azamgarh/बरदह छत्तरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
In
