भाजपा सदस्यता अभियान: लालगंज में कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण, देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों को नाकाम करने का संकल्प

0
0

 

आजमगढ़ ;लालगंज,भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम के लिए लालगंज जिले में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार के इस महापर्व पर प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सहभागी बनेगा। स्वयं तो सदस्य बनेगा ही, साथ ही अन्य लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए उसे भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएंगे। इस अभियान में देश, प्रदेश, क्षेत्र, जिला मण्डल, शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल नए सदस्य जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अभियान पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जोड़ने का माध्यम है। विपक्षी दल भारत में अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यह अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ है। भाजपा एक विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, किसी व्यक्ति या परिवार पर निर्भर नहीं है। भाजपा पूरे देश में लोगों को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रही है। हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर लोगों को 8800002024 नंबर पर कॉल करा कर सदस्य बनाएंगे और भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत और रीढ़ की हड्डी हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा की विचारधारा और उसके प्रति निष्ठा ही पार्टी को इस मुकाम तक लाई है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, सदस्यता अभियान के संयोजक हनुमन्त प्रसाद सिंह, सह संयोजक अजय यादव, दिलीप सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, चंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री शैलेंद्र यादव, सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, संतोष यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Reporting by S.K Sharma Azamgarh

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें