भाजपा के सदस्यता महाअभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बनाकर की गई

0
20

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन मे आज प्रेस वार्ता आयोजित  की गई। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डाॅ.राकेश त्रिवेदी ने बताया, कि 2 सितम्बर की सायंकाल से प्रारम्भ सदस्यता अभियान मे कल 3 सितंबर सायं काल तक जिले में लगभग 10000 से ज्यादा महिला, पुरुष आन लाइन सदस्य बन चुके हैं। इस सदस्यता महाअभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बनाकर किया था, तथा 3 सितंबर की शाम तक उत्तर प्रदेश में लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग अब तक पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। पार्टी ने बुथ स्तर पर अपनी मजबूत और व्यापक तैयारी करते हुए प्रत्येक स्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित किया है। इस ऑनलाइन सदस्यता महाअभियान में 8800 002024 पर मिस्ड कॉल करके लोग सदस्य बन सकते है। यह सदस्यता अभियान तीन चरणों में पूरा होगा। जिसमें पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक और तीसरा चरण 16 से 31अक्टूबर तक चलेगा। उन्होेंने कहा, कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य संगठन ने निर्धारित किया है। और एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही सदस्य बनाया जा सकता है। जबकि अपरिहार्य परिस्थितियों में जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाने की व्यवस्था  बनाई गई है। डॉक्टर त्रिवेदी ने बताया, कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क अभियान तथा 12 सितंबर से प्रदेश पदाधिकारी पार्टी के मोर्चा कार्यकर्ता विशेष संपर्क करेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाते हुए सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, कि 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्ग जातिय समूहों के बीच विशिष्ट संपर्क किया जाएगा। सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न या समस्या अथवा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अवधेश राजभर, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित थे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

four + 19 =