सुल्तानपुर
*जनता की जान खतरे में डाल बिना सुरक्षा के नौका वाले सैर करा रहे है गोमती नदी, चैन की नींद सो रहा है प्रशासन*
उमस भरी गर्मी में सुल्तानपुर घाट पर ठंडी हवाओं का आनंद लेने और मंदिरों में पूजा अर्चना करने आते है परिवार संग नगरवासी।
रात के समय गोमती नदी में नाव चलाने वाले बिना लाइफ जैकेट और बिना फ्लोट टयूब के घुमा रहे है वहाँ आने वाले नगरवासियों को,
किसी बड़ी अनहोनी को दावत देता गोमती नदी का नौका सैर,
देखिए कैसे एक परिवार बच्चो संग बिना सुरक्षा के कर रहा है गोमती नदी की सैर। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार ने इस पर सवालिया निशान खड़ा किया उन्होंने कहा मत्स्य विभाग कुंभकर्णी नीद नसो रहा है और आम जन के लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है जो किसी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर जल्द ही नियम कानून लागू नहीं किए गए तो मत्स्य विभाग के खिलाफ गौ रक्षा वाहिनी आंदोलन छेड़ेगा।
के मास न्यूज सुल्तानपुर