मिशन 2027 की तैयारी में जुटी बसपा, बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज

0
0

निजामाबाद/आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर कूबा के ग्राम मखवेजनाथपुर में सेक्टर एवं बूथ कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना तथा ‘मिशन 2027’ के तहत कार्यकर्ताओं को पूरी तरह तैयार करना रहा। बैठक में लखन्दर राजभर एवं विधानसभा प्रभारी रामकिशोर राजभर की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, मतदाता संपर्क अभियान, सामाजिक समरसता तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारियां सौंपते हुए सक्रिय एवं अनुशासित रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य डॉ. गीता कुमारी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, अधिकार और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में मिशन 2027 के तहत उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बसपा की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करना होगा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें