निजामाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले थाना निजामाबाद में आईं “जफरुल मिल्लत मेमोरियल इंटर कॉलेज निजामाबाद” की कुछ बालिकाओं ने महिला कांस्टेबल आकांक्षा तिवारी के साथ थाने का भ्रमण किया। उसके बाद महिला कांस्टेबल आकांक्षा तिवारी व महिला कांस्टेबल गरिमा सिंह ने “मिशन शक्ति” के तहत बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और पुलिस सहायता के बारे में जागरूक किया। इनके अलावा साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए आवश्यक एहतियात, दहेज़ प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, गुड टच- बैड टच आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई, जिनका वे जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते हैं। इनमें 1090(वूमेन पॉवर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन),108(एंबुलेंस सेवा),1076(मुख्यमंत्री हेल्प लाइन),112(पुलिस आपातकालीन सेवा),1098(चाइल्ड लाइन),102(स्वास्थ्य सेवा) शामिल रहे।
*पत्रकार संजय कुमार निजामाबाद तहसील की रिपोर्ट*
थाना निजामाबाद में महिला कांस्टेबल के द्वारा बालिकाओं को “मिशन शक्ति ” के तहत किया गया जागरूक
In