जलालपुर में शरदीय नवरात्र का उल्लास पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़

0
21

*जलालपुर/अम्बेडकर नगर*। शारदीय नवरात्र पर नगर जलालपुर में धूमधाम से दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। नगर में दुर्गापूजा पर कई जगह की झांकियां लोगों का मन मोह रही है। अष्टमी की रात नगर भर में माता जागरण, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा लंका दहन का रामलीला मैदान जलालपुर नगर में भव्य आयोजन किया गया। हनुमान जी ने अपनी पूंछ में लगी आग से रावण की सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी का समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र ने माला पहनाकर स्वागत किया।दर्शक विकाश निषाद ने बताया कि लीला में जामवंत द्वारा हनुमान जी को शक्ति याद दिलाते ही बजरंग बली अपने विकराल रूप में आकर बोले जामवंत क्या कहते हो, जाकर सागर को लांघू मैं, पहले लंकेश्वर को मारू या लंका उलटी कर दूं मैं, रावण से हनुमानजी का संवाद रोचक रहा।श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति द्वारा गल्ला मंडी आयोजित भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। काफी संख्या में महिलाएं शुरू से अंत तक कथा सुनने के लिए डटी रही हैं।अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बताया कि भगवान की भक्ति से मोक्ष की प्राप्ति करने का सबसे सरल उपाय राम नाम संकीर्तन है। वहीं दुर्गापूजा को लेकर सीओ अजेय कुमार शर्मा और कोतवाल संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, आनंद जायसवाल, सुरेंद्र सोनी, अमित गुप्ता,आनंद मिश्र, मानिकचन्द सोनी, मनोज पांडे, गौरव उपाध्याय,सोनू गौड,अजीत निषाद, हरिओम सोनी, आदित्य गोयल ,बेचन पांडे, अतुल जायसवाल, रामलाल देवर्षि,सतनाम सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twelve − eleven =