पाण्डे बाबा धाम में दर्शन करने पहुंचे दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़
*अखण्डनगर, सुल्तानपुर।* जय पाण्डे बाबा धाम में दर्शन करने के लिए दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यह धाम जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर के पास पड़ता है।अपने परिवार सहित आते और कराई चढ़ाने का आयोजन करते है।जिसके कारण आवागमन मे व्यवधान न उत्पन्न हो उसके चार पहिए वाहन को संततुलसी दास कालेज के पहले प्रशासन द्वारा घुमा दिया गया है।
दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि यहां लोग अपने पशुओं की मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर आटा, पैसा चढ़ाते हैं।
धाम परिसर में दूसरे दिन भी भक्तों का तांता लगा रहा। पुलिस प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त और मुस्तैद देखने को मिला, जिससे दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

















